पुलिस पर हमला, होटल विवाद के दौरान चार आरोपी गिरफ्तार
बिल विवाद ने लिया हिंसक रूप, उप निरीक्षक पर बोतल से हमला
नैनीताल |
चौकी प्रभारी ज्योलिकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा द्वारा ज्योलिकोट बैरियर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों और होटल स्टाफ के बीच विवाद की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां खाने के बिल को लेकर होटल संचालक और पर्यटकों के बीच विवाद चल रहा था।
पुलिस द्वारा विवाद शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन इस दौरान चार लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से आधी भरी पानी की बोतल (मिल्टन) से उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सिर पर दो बार वार किया गया। घटना में एक होमगार्ड जवान भी घायल हो गया।
घटना की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज नयाल द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजने एवं आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देशों के क्रम में उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
दीप चंद्र पुत्र पूरन चंद्र, निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा
मनोज पुत्र पूरन चंद्र, निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा
त्रिभुवन शर्मा पुत्र पूरन शर्मा, निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा
प्रवीण चन्द मंसत पुत्र पूरन चन्द मंसत, ग्राम खस्ता, थाना सल्ट
चारों के विरुद्ध थाना तल्लीताल में FIR संख्या 72/2025 के अंतर्गत
धारा 109, 115(2), 121, 132, 221, 351(2), 351(3), 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने स्वयं विवेचना करते हुए साक्ष्य संकलन के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
“पुलिस पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।”
मौके पर मौजूद पुलिस टीम
▪️ थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल (विवेचक)
▪️ उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा
▪️ उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय
▪️ हेड कांस्टेबल जीवन राम
▪️ कांस्टेबल मलकीत कंबोज
▪️ कांस्टेबल परमजीत सिंह
▪️ होमगार्ड गणेश भट्ट

