एबीवीपी ने किया लालकुआं नगर इकाई का विस्तार
दीपांशु पांडेय नगर अध्यक्ष मनोनीत, गोविंद कुमार को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी
लालकुआं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में लालकुआं नगर इकाई एवं लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। रविवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में चुनाव अधिकारी अभिमन्यु ओझा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि एबीवीपी केवल छात्र हितों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण से जुड़ा एक वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से छात्र समस्याओं के समाधान और शैक्षणिक वातावरण को सकारात्मक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नगर इकाई की नई कार्यकारिणी
सर्वसम्मति से—
दीपांशु पांडेय (शिक्षक) को नगर अध्यक्ष
गोविंद कुमार (गोलू) को नगर मंत्री
दीपेश जीना व अमित कुमार को नगर उपाध्यक्ष
रॉकी यादव, करन दुमका एवं अभिषेक अग्रहड़ी को नगर सह-मंत्री
नियुक्त किया गया।
विभिन्न आयामों के प्रमुख नियुक्त
संगठन के विभिन्न आयामों के तहत—
अभिषेक यादव – नगर सोशल मीडिया प्रमुख
नेहा बोरा – नगर राष्ट्र कला मंच संयोजक
रिया आर्य – नगर एसएफएस (SFS) संयोजक
दिया रजवार – नगर ‘खेलो भारत’ संयोजक
की नियुक्ति की गई।
एलबीएस महाविद्यालय इकाई का गठन
एलबीएस महाविद्यालय इकाई में—
सावन मेहता को इकाई अध्यक्ष
हिमांशु कुन्याल को इकाई मंत्री
बनाया गया। वहीं तहसील स्तर पर संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से सचिन फुलारा को तहसील संयोजक नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन मंत्र प्रदान किया। बैठक में बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

