पुलिस से बेख़ौफ़ चोर – पुलिसकर्मी समेत दो घरों से नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

Spread the love

 

 

पुलिस से बेख़ौफ़ चोर – पुलिसकर्मी समेत दो घरों से नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

राधा रेजीडेंसी कॉलोनी में मंगलवार रात चोरों ने एक पुलिसकर्मी समेत दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में दहशत के साथ आक्रोश भी है।
किच्छा  कॉलोनी निवासी संदीप सिंह राणा मंगलवार शाम घर में ताला लगाकर खटीमा गए थे। रात में चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से करीब तीन लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। वहीं, इसी कॉलोनी में रहने वाले पिथौरागढ़ पुलिस में तैनात ललित कोहली के घर से भी चोर 1500 रुपये नकद ले गए।
बुधवार सुबह जब पीड़ितों ने घर का सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *