मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में आयोजित शेफ संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल
हल्द्वानी (नैनीताल)।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज 17 जनवरी 2026, शनिवार को नैनीताल जनपद के हल्द्वानी भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल ने दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री हल्द्वानी स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय, लामाचौड़ परिसर में आयोजित शेफ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे आम्रपाली विश्वविद्यालय लामाचौड़ परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। शेफ संवाद कार्यक्रम में सहभागिता के पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 2:30 बजे आम्रपाली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

