लालकुआं में भीषण सड़क हादसा – अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला-पुरुष की मौके पर मौत- वाहन समेत चालक फरार

Spread the love

लालकुआं में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला-पुरुष की मौके पर मौत – वाहन समेत चालक फरार
लालकुआं।
नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला एवं एक पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार महिला और पुरुष लालकुआं से वीआईपी गेट क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उनकी स्कूटी को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और वाहन की चपेट में आकर उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में मृतक पुरुष के सिर पर सेंचुरी पेपर मिल का हेलमेट तथा पैरों में सेफ्टी शूज पहने हुए पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी औद्योगिक इकाई में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *