स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग में उत्तराखंड को “लीडर” की मान्यता

Spread the love

स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग में उत्तराखंड को “लीडर” की मान्यता
देहरादून।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग के पांचवें संस्करण में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में “लीडर” के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के उद्योग विभाग को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किया गया। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड ने अपनी स्टार्टअप नीति के माध्यम से नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।
राज्य में विकसित हो रहा स्टार्टअप इकोसिस्टम अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है, वहीं उत्तराखंड की यह उपलब्धि अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल के रूप में भी देखी जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। राज्य के युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है। यह उपलब्धि प्रदेश के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *