कुमाऊं परीक्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल के निरीक्षक कैलाश सिंह भैंसोड़ा को मिला सिल्वर डिस्क (सेवा के आधार पर) पदक
नैनीताल।
कुमाऊं परिक्षेत्रीय कार्यालय, नैनीताल में नियुक्त निरीक्षक कैलाश सिंह भैंसोड़ा को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति सिल्वर डिस्क (सेवा के आधार पर) पदक से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आईजी कुमाऊं ने पदक प्राप्त करने वाले समस्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और अनुशासित सेवा का प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी अधिकारी-कर्मचारी इसी समर्पण के साथ जनसेवा और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में योगदान देते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि कैलाश सिंह भैंसोड़ा, निरीक्षक नागरिक पुलिस, परीक्षेत्रीय कार्यालय, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, कर्मठता और पेशेवर दक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन कर विभाग का गौरव बढ़ाया है।

