गैरसैंण में  बजट सत्र  -भराड़ीसैंण विधानसभा में तैयारियों को अंतिम रूप  ,बजट शस्त्र को लेकर  प्रशासनिक औऱ व्यवस्थागत तैयारियां भी तेज

Spread the love

गैरसैंण में  बजट सत्र  -भराड़ीसैंण विधानसभा में तैयारियों को अंतिम रूप  ,बजट शस्त्र को लेकर  प्रशासनिक औऱ व्यवस्थागत तैयारियां भी तेज

गैरसैंण।
राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होली पर्व के बाद मार्च माह में उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आयोजित किए जाने की संभावना है। केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने के बाद प्रदेश सरकार राज्य बजट को अंतिम रूप देगी। इसी के मद्देनज़र विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं, हालांकि सत्र की तिथि की औपचारिक घोषणा अभी शेष है।
कैबिनेट ने बजट सत्र के स्थान और तिथि तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। मुख्यमंत्री पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार की मंशा बजट सत्र को गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित करने की है।
सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार का आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। इसके पश्चात प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप देगी। इसके बाद मार्च माह में, होली के उपरांत गैरसैंण में बजट सत्र बुलाए जाने की संभावना है।
वर्तमान में वित्त विभाग विभिन्न विभागों से प्राप्त बजट मांग प्रस्तावों की गहन समीक्षा कर रहा है। वहीं, गैरसैंण में सत्र आयोजन को लेकर प्रशासनिक और व्यवस्थागत तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *