देहरादून पलटन बाजार में गुंजन युवती का गला रेतकर हत्या, मछली बाजार में कार्य करता था  आरोपी आकाश कुमार गिरफ्तार – पूरी कहानी खबर में 

Spread the love

देहरादून पलटन बाजार में गुंजन युवती का चापड़ से गला रेतकर हत्या, मछली बाजार में कार्य करता था  आरोपी आकाश कुमार गिरफ्तार – पूरी कहानी खबर में

राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 23 वर्षीय युवती की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया और आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बाजार बंद करा दिया।
मृतका की पहचान गुंजन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवती सुबह स्कूटी से बाजार काम पर आई थी। इसी दौरान एक युवक से बातचीत के समय उस पर अचानक धारदार हथियार (चापड़) से हमला कर दिया गया। हमलावर ने गला रेतकर युवती की मौके पर ही हत्या कर दी।
घटना मछली बाजार, कोतवाली क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले मछली बाजार स्थित एक दुकान में काम करता था और मृतका को पहले से जानता था। वारदात में प्रयुक्त चापड़ भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। मृतका और आरोपी के बीच पिछले करीब दो वर्षों से जान-पहचान थी। युवती ने 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने जान से मारने की आशंका जताई थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच पूर्व में प्रेम संबंध थे और किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी पहले भी युवती को जान से मारने की धमकी दे चुका था।
एसएसपी अजय सिंह का बयान
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वारदात सुबह करीब 10 बजे हुई। युवती बाजार में काम करती थी और आज सुबह काम पर पहुंची थी। आरोपी आकाश पिछले कुछ दिनों से युवती से बातचीत बंद होने के बाद अचानक मौके पर पहुंचा और हमला कर दिया।
एसएसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। पुलिस टीम दो-तीन बार उसके घर भी गई, जहां आरोपी की पत्नी ने बताया कि आकाश पिछले तीन दिनों से घर नहीं आया है। इसके बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *