ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 846 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी चरस तस्करी पर बड़ा प्रहार, कोतवाली पुलिस व ANTF ने 846 ग्राम चरस के साथ युवक दबोचा
SSP मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नशा तस्करों पर शिकंजा, हल्द्वानी से 846 ग्राम चरस बरामद
हल्द्वानी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 08 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान होंडा शोरूम की ओर मंडी बायपास रोड, हल्द्वानी से एक व्यक्ति को 846 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 48/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आयुर्वेदिक सामान बेचने का कार्य करता है और चरस को खपाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
रविन्द्र सिंह पुत्र शोबन सिंह
निवासी – बबियाड़, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल
हाल निवासी – दानीबंगर, गौलापार, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल
उम्र – 23 वर्ष
📦 बरामदगी
▪️ 846 ग्राम अवैध चरस
👮♂️ पुलिस टीम
▪️ उ0नि0 मनोज कुमार (चौकी प्रभारी टीपी नगर)
▪️ का0 अनिल टम्टा
▪️ का0 बलन्त सिंह (ANTF)
▪️ का0 संजय नेगी (ANTF)

