(लालकुआं) – महाशिवरात्रि पर मां अवंतिका मंदिर पहुंचे सतपाल महाराज, विकास कार्यों का दिया भरोसा

Spread the love

महाशिवरात्रि पर मां अवंतिका मंदिर पहुंचे सतपाल महाराज, विकास कार्यों का दिया भरोसा

लालकुआं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में उत्तराखंड के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं संत सतपाल महाराज ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के साथ मां अवंतिका की विधिवत पूजा कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति की कामना की।
सतपाल महाराज ने कहा कि मां अवंतिका की सच्चे मन से आराधना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए मंदिर परिसर में चारदीवारी और धर्मशाला निर्माण की मांग रखी। मंत्री ने आश्वस्त किया कि मंदिर के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, मंदिर कमेटी के महामंत्री भुवन पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आध्यात्मिक लेखक रमाकांत पंत ने सतपाल महाराज को अपनी पुस्तक “मां पीतांबरी” भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *