लालकुआ मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Spread the love

लालकुआ मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

लालकुआं। नगर कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात सामाजिक विचारक, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार तथा दलित व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका और समाज सुधार के लिए किए गए प्रयास आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
नगर अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि टम्टा जी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और समानता का संदेश दिया। उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज में भाईचारे, समानता तथा न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, महामंत्री सईद सिद्दीकी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पीसीसी सदस्य हरेंद्र सिंह बोरा, विमला जोशी, व्यापारी नेता नरेश चौधरी, कुंदन सिंह मेहता, कमलेश यादव, विक्की विनय रजवार, हेमंत पांडे, मीना कपिल, गुरदयाल सिंह मेहरा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *