इंडियन आर्मी के बाद अब भारतीय वायु सेना (IAF) ने भी अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की बढ़ोतरी कर दी है। अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए अब साढ़े 17 वर्ष से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन विंडो दोबारा खोली जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 10 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट
👉 iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2026 थी।
क्या है नई आयु सीमा?
अधिकतम आयु सीमा: 22 वर्ष
अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए।
पहले क्या थी आयु सीमा?
अधिकतम आयु 21 वर्ष
जन्म तिथि 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए थी।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस फैसले से अधिक से अधिक युवाओं को अग्निवीर योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
विज्ञान विषय (Science Stream)
10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण।
न्यूनतम 50% कुल अंक और अंग्रेजी में भी 50% अंक अनिवार्य।
इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक भी पात्र।
अन्य विषय (Non-Science Stream)
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण।
न्यूनतम 50% कुल अंक और अंग्रेजी में 50% अंक आवश्यक।
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के लिए ₹550 + 18% GST
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया के चरण
अग्निवीर वायु भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी
चरण-I – ऑनलाइन परीक्षा
कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा।
गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग।
चरण-II- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT)
पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थियों को 1.6 किमी दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
इसके अतिरिक्त पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स भी अनिवार्य होंगे।
चरण-III – मेडिकल परीक्षण
वायुसेना के निर्धारित मानकों के अनुसार विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण।
इस निर्णय से उन युवाओं को राहत मिली है जो पूर्व आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे। अब 22 वर्ष तक के अभ्यर्थियों के लिए वायुसेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है।

