लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में दीवान सिंह बिष्ट की जीत की हैट्रिक, प्रचंड बहुमत से मनोनीत अध्यक्ष

format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:136; brp_del_th:0.0000,0.0006; brp_del_sen:0.3000,0.0100; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.10571444, 0.8109526);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 227.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 44;zeissColor: bright;
Spread the love

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित होते ही व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। व्यापारियों ने एक बार फिर दीवान सिंह बिष्ट ‘दानी भाई’ पर भरोसा जताते हुए उन्हें भारी मतों से अध्यक्ष पद पर विजयी बनाया। इस जीत के साथ उन्होंने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली।
देर रात तक चली मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने सभी पदों के आधिकारिक परिणाम घोषित किए तथा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में दीवान सिंह बिष्ट को 649 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को 303 मत मिले। बिष्ट ने 346 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
महामंत्री पद पर नंदन सिंह राणा ने 512 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि अमजद खान को 440 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे ने 515 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 404 मतों से संतोष करना पड़ा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 450 मतों के साथ विजयी रहे। इस पद पर विशाल झा को 267 तथा मनोज मौर्या को 136 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार ने 506 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि किशन भट्ट को 237 और भुवन सिंह बिष्ट को 181 मत मिले।
संगठन मंत्री पद पर जितेंद्र गुप्ता ने 522 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी करीम खान को 404 मत मिले।
परिणाम घोषित होते ही मतगणना स्थल और नगर में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव भी मनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे व्यापारी समाज के विश्वास, एकता और समर्थन की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नई टीम सभी व्यापारियों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के समाधान, व्यापारिक हितों की रक्षा तथा नगर के व्यापारिक विकास के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *