*लालकुआं।* नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का AI के माध्यम से फेक वीडियो बनाकर दुष्प्रचार करने तथा धर्मनिरपेक्षता के विपरीत भ्रामक सामग्री प्रसारित कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और जनमानस को गुमराह करने के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि फेक वीडियो तैयार कर उसे प्रचारित-प्रसारित कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि को धूमिल करने तथा समाज में भ्रम और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि हल्द्वानी कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आने के बाद से भाजपा सरकार कांग्रेस और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की छवि धूमिल करने और खराब करने के लिए लगातार दुष्प्रचार करने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि फेक AI वीडियो के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तकनीक का दुरुपयोग कर फेक वीडियो और दुष्प्रचार फैलाना लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा है।
पुतला दहन में राजेंद्र खनवाल ,कुंदन मेहता , उमेश कबड़वाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हेमंत पांडे , छोटा भुवन, कमल दानु ,प्रदीप प्रत्याल ,पुष्कर दानू ,नरेश चौधरी,विनय रजवार , अय्यूब अली ,मीना जोशी , दीपक बत्रा ,अनूप भाटिया,गुरदयाल सिंह मेहरा ,मीना रावत ,राजकुमार शर्मा ,सूरज राय ,सईद सिद्दीकी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।




