हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत
हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ चौराहे पर रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार करते समय स्कूटी सवार युवक को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान कमल पांडे पुत्र पूरन पांडे, निवासी हिम्मतपुर चौमवाल, बेरीपड़ाव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कमल पांडे स्कूटी से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। दुर्घटना से संबंधित डंपर के पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।
लगातार हो रहे हादसों से हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर गति नियंत्रण, स्पष्ट रोड मार्किंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने के इंतजाम किए जाने की मांग की है। कमल पांडे की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *