लालकुआ – हिमांशु पांडे की जीत, खुशी मेहता की 204 मतों से बंपर जीत पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा एवं आंचल परिवार ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

हिमांशु पांडे की जीत, खुशी मेहता की 204 मतों से बंपर जीत पर मुकेश बोरा एवं आंचल परिवार ने दी शुभकामनाएंलालकुआ –  हिमांशु पांडे की जीत, खुशी मेहता की 204 मतों से बंपर जीत पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा एवं आंचल परिवार ने दी शुभकामनाएं

हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित होने के बाद विजयी छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। अध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे ने 455 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिमांशु सुयाल को 28 मतों से पराजित किया। हिमांशु सुयाल को 427 मत मिले, जबकि नोटा के पक्ष में सात मत पड़े। कुल 893 मतों में 889 मत वैध और चार मत अवैध रहे।

वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता ने 526 मत प्राप्त कर 204 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिखा खत्री को 322 मत मिले, जबकि नोटा के पक्ष में 17 मत पड़े। इस पद पर 865 मत वैध और 28 मत अवैध रहे।

महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में हिमांशु पांडे की जीत और खुशी मेहता की बंपर जीत पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों सहित सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दुग्ध संघ संचालक मंडल सदस्य (डायरेक्टर) गोविंद सिंह मेहता की पुत्री खुशी मेहता की 204 मतों के बड़े अंतर से हुई जीत पर भी मुकेश बोरा सहित आंचल परिवार ने उन्हें विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालो में दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी , पीएंडआई सुभाष बाबू , सुरेश चंद्र , एफ ओ शांति कोरंगा , कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा , समेत समस्त आंचल परिवार ने विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।