नगर पंचायत प्रांगण में 6 अक्टूबर को स्वरोजगार कैंप, नगरवासियों से पहुंचने का आह्वान
लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के प्रांगण में आगामी 6 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे स्वरोजगार अभियान के तहत जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं, रोजगार के अवसरों तथा ऋण प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कैंप में युवा साथियों, मातृशक्ति, व्यापारियों, बुजुर्गों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों एवं नगरवासियों को स्वरोजगार अपनाकर अपनी आय बढ़ाने के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
कैंप के दौरान स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी। अध्यक्ष ने नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी नगरवासियों से कैंप में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।
