लालकुआं विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर रेल महाप्रबंधक से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी, वेंडर जोन, पार्किंग व्यवस्था, यात्रियों की सुविधाओं और पार्क निर्माण के मुद्दों पर हुई चर्चा

Spread the love

लालकुआं के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर रेल महाप्रबंधक से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी

वेंडर जोन, पार्किंग व्यवस्था, यात्रियों की सुविधाओं और पार्क निर्माण के मुद्दों पर हुई चर्चा

लालकुआं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक से मुलाकात कर लालकुआं के विकास एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। रेल महाप्रबंधक के लालकुआं आगमन एवं निरीक्षण के दौरान हुई इस मुलाकात में नगर की यातायात व्यवस्था और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान अध्यक्ष लोटनी ने नगर में वेंडर जोन स्थापित करने, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाने, यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार करने, रेलवे कर्मचारियों के आवास तथा पार्क निर्माण और नगर के सौंदर्यीकरण से संबंधित सुझाव रखे।

उन्होंने नगर के विकास के लिए इन कार्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा जताई। रेल महाप्रबंधक ने उनके सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रस्तावों पर विचार कर अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया।