भाजपा ने नैनीताल में मोर्चों की नई टीम की घोषणा, निकाय–पंचायत चुनावों से पहले संगठनात्मक मजबूती पर फोकस
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड ने संगठन को ज़मीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नैनीताल जिले के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से व्यापक परामर्श के बाद की गई हैं।
पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी जानकारी में कहा गया है कि निकाय व पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय बनाने में जुटी है। इसी क्रम में जिले के मोर्चा अध्यक्षों की नई टीम का गठन किया गया है, जिसमें हर मोर्चा के लिए ज़िम्मेदार और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी का मानना है कि नई टीम जिला स्तर पर संगठन की गतिविधियों को तेज रफ्तार देगी और पार्टी की नीतियों तथा कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जल्द ही नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों के लिए एक ओरिएंटेशन बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन की आगामी योजनाओं, कार्यक्रमों और रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
भाजपा नेताओं ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि मोर्चा अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और सशक्त बनाएंगे तथा पार्टी के विस्तार में अहम योगदान देंगे।

