विधानसभा चुनाव-2027 कांग्रेस संगठन मजबूत करने की कवायद, बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति पर चर्चा-58- विधानसभा को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बीएलए नियुक्ति
नैनीताल | आगामी विधानसभा चुनाव–2027 के मद्देनज़र नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति को लेकर मल्लीताल स्थित नैनीताल क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 58–नैनीताल विधानसभा के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त बी.एल.ए.–1, पूर्व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं ऊर्जावान नेता प्रशांत जोशी का नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त बी.एल.ए.–1 प्रशांत जोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल एजेंट (B.L.A.–2) की नियुक्ति प्रक्रिया, S.I.R. सहित संगठनात्मक मजबूती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, संजय कुमार, सचिन नेगी, जिला सहकारी बैंक के निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जिशांत कुमार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, मुन्नी तिवारी, सुनीता आर्य, लता तरुण, आशा भट्ट, देवकी देवी, सभासद जीनू पांडे, अंकित चंद्रा, पूर्व सभासद कैलाश अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष खुर्पाताल मनमोहन कनवाल, पहाड़कोटा वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस पवन जाटव, नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार, नगर अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ सचिन कुमार, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख हिमांशु पांडेय, जिलाध्यक्ष यूथ सेवादल कमल जोशी, नगर सचिव बंटू आर्य, ललित चनियाल, पूर्व नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय कुमार, भावेश नेगी, विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस अमन चंद्रा, कैलाश कुमार, छात्र संघ महासचिव आयुष कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

