पति-पत्नी विवाद में हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,  पुलिस की सूझबूझ से टली अनहोनी

Spread the love

पति-पत्नी विवाद में हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,  पुलिस की सूझबूझ से टली अनहोनी
हरिद्वार।

 

थाना पथरी क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने उस समय हाई वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया, जब एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पारिवारिक कलह से मानसिक रूप से परेशान युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
टावर पर युवक को देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही थी कि युवक कोई बड़ा कदम उठा सकता है। सूचना मिलते ही थाना पथरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
पुलिस ने हालात को संभालते हुए पहले भीड़ को नियंत्रित किया, फिर संयम और मानवीय संवेदनशीलता के साथ युवक से संवाद स्थापित किया। पुलिसकर्मियों ने युवक को भरोसे में लेकर काफी देर तक समझाया-बुझाया और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल नीचे उतार लिया। इसके बाद मौके पर ही उसकी काउंसलिंग की गई। पुलिस ने युवक को समझाया कि घरेलू विवादों का समाधान इस तरह जान जोखिम में डालकर नहीं किया जा सकता। समझाइश के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पथरी पुलिस की तत्परता और सटीक हैंडलिंग से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सूझबूझ, धैर्य और मानवीय रवैये की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *