समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित ,महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं – रेनू अधिकारी

Spread the love

 

अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ने किया महिला सम्मान समारोह–2026 का आयोजन

हल्द्वानी।अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा रविवार को हल्द्वानी में महिला सम्मान समारोह–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, खेल, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं: रेनू अधिकारी

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के लिए सड़क से सदन तक मजबूती से आवाज उठाना जानती हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

कार्यक्रम के दौरान श्री राधा कृष्ण संस्थान व रिदम डांस एकेडमी के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं गायक गिरीश सिंह खाती की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

प्रदेश अध्यक्ष सीमा देवल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सीमा देवल ने की, संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *