कार–बुलेट की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग घायल लापरवाही बनी जानलेवा, बुलेट सवार परिवार अस्पताल में भर्ती

Spread the love

कार–बुलेट की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
लापरवाही बनी जानलेवा, बुलेट सवार परिवार अस्पताल में भर्ती
हल्द्वानी।
गौलापार–नवीन मंडी बरेली रोड लिंक मार्ग पर शनि बाजार के समीप तेज रफ्तार कार और बुलेट बाइक की जोरदार भिड़ंत से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके-04 एके-5511 की बुलेट बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
बाइक चालक इशरत अली ने बताया कि वह अपनी पत्नी और पुत्री के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान शनि बाजार के पास कार चालक ने कथित रूप से गलत दिशा से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इशरत अली, उसकी पत्नी और पुत्री घायल हो गए।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इशरत अली की पत्नी और पुत्री को भर्ती किया गया है। पुलिस द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *