ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को मिली बड़ी सफलता, 62 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी/
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर जनपद में नशे के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 207 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 जनवरी 2026 को मुखानी क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों में
1. धनपाल पुत्र रामसहाय, निवासी जवाहर ज्योति, दमुवाढुगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल — 125 ग्राम स्मैक
2. रामचन्द्र पुत्र लीलाधर, निवासी भेटाखास, थाना कटरा, तहसील तिलहर, जनपद शाहजहांपुर (उ.प्र.) — 82 ग्राम स्मैक
बरामद की गई।
दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 207 ग्राम स्मैक बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर थाना मुखानी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए तस्करी व बिक्री करते थे।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
बरामदगी
207 ग्राम स्मैक
अनुमानित कीमत – लगभग ₹62 लाख
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी RTO)
का0 धीरज सुगड़ा (थाना मुखानी)
का0 बंशीधर जोशी (थाना मुखानी)
का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)
का0 संतोष बिष्ट (SOG)
नोट:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹2000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

