क्षेत्र में दो आवासीय मकानों में अचानक आग लगने से अफरा -तफरी , आंशिक नुकसान

Spread the love

क्षेत्र में दो आवासीय मकानों में अचानक आग लगने से अफरा -तफरी से हड़कम्प , आंशिक नुकसान

जनपद के तहसील मोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खन्ना, पट्टी फतेह पर्वत के चुंगी डंडा क्षेत्र में दो आवासीय भवनों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। उत्तरकाशी आग की चपेट में नंदू लाल एवं वीरेंद्र सिंह के आवासीय मकान आ गए, जिससे दोनों भवनों को आंशिक क्षति पहुंची है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए प्रशासन की मदद से आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है।
आग लगने की जानकारी मिलते ही तहसीलदार मोरी राजस्व टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *