एयरपोर्ट टर्मिनल -3 पर हड़कंप, सुरक्षा जांच में मिला मानव कंकाल 

Spread the love

एयरपोर्ट पर हड़कंप, सुरक्षा जांच में मिला मानव कंकाल

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा जांच के दौरान मानव कंकाल जैसी दिखने वाली वस्तु बरामद हुई। संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना पर दिल्ली पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने एहतियातन कंकाल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ कि यह असली मानव कंकाल नहीं, बल्कि मेडिकल छात्रों द्वारा प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला डेमो कंकाल है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।
फिलहाल मामले में आगे की औपचारिक जांच की जा रही है कि यह डेमो कंकाल किसका था और इसे एयरपोर्ट तक कैसे लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *