25 जनवरी दिन रविवार को  मेरा भारत, मेरा वोट’ थीम पर 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपद में उत्साह व गरिमा के साथ मनाया जाएगा – ललित मोहन रयाल

Spread the love

25 जनवरी दिन रविवार को  मेरा भारत, मेरा वोट’ थीम पर 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपद में उत्साह व गरिमा के साथ मनाया जाएगा – ललित मोहन रयाल

हल्द्वानी, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जनपद नैनीताल में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस इस वर्ष ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ थीम के साथ उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए नागरिकों, विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता और सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जनपद के समस्त विभागों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही जनपद के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में चित्रकला, पेंटिंग, निबंध लेखन और नाटक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को रविवार का अवकाश होने के कारण अधिकांश कार्यक्रम 24 जनवरी (शनिवार) को आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि जनपद नैनीताल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 का मुख्य कार्यक्रम 25 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे क्वींस पब्लिक स्कूल, नैनीताल रोड, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा की जाएगी।