अंगीठी की आग से गोशाला में हादसा, एक गाय झुलसी, डेढ़ लाख का नुकसान
गोशाला में जलती हुई अंगीठी से आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक गाय झुलस गई, जबकि गोशाला को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार आग से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
अग्निशमन प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि रामनगर आमडंडा खत्ता निवासी गायत्री देवी की गोशाला में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। आग काफी विकराल थी, जिस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जांच में यह बात सामने आई है कि गोशाला के अंदर जलती हुई अंगीठी रखे जाने के कारण आग भड़की। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

