गणतंत्र दिवस पर दुग्ध संघ व प्रेस क्लब का संगम, पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी पर जताया गया गौरव, मुकेश बोरा व बी.सी. भट्ट ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान, केक कटवाकर मनाया अध्यक्ष प्रतिनिधि  का जन्मदिन 🇮🇳

Spread the love

गणतंत्र दिवस पर दुग्ध संघ व प्रेस क्लब का संगम, पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी पर जताया गया गौरव, मुकेश बोरा व बी.सी. भट्ट ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान, केक कटवाकर मनाया अध्यक्ष प्रतिनिधि  का जन्मदिन 🇮🇳
लालकुआँ।
नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में 26 जनवरी को 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संघ के प्रशासनिक भवन प्रांगण में अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर कार्यक्रम उस समय और भी आत्मीय बन गया, जब दुग्ध संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि  का जन्मदिन भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने  शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा केक कटवाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर किसी सहयोगी का जन्मदिन मनाया जाना गर्व और प्रसन्नता का विषय है। यह दिवस हमें कर्तव्य, समर्पण और सेवा भाव की प्रेरणा देता है।
इसी क्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष बी.सी. भट्ट द्वारा प्रेस क्लब परिसर में केक कटवाकर जन्मदिवस को यादगार बनाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन में आपसी भाईचारे, सहयोग एवं सकारात्मक वातावरण को सुदृढ़ करते हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गौरव, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने जानकारी दी कि इस अवसर पर आँचल दुग्ध संघ से संबद्ध 692 दुग्ध समितियों एवं 5 अवशीतन केंद्रों में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। साथ ही कर्मचारियों के हित में ₹1500 की प्रोत्साहन राशि 1 जनवरी से लागू किए जाने की घोषणा भी की गई।
सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने गणतंत्र दिवस को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान का प्रतीक बताया। प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
उपस्थित गणमान्य
राजेश नेगी, प्रकाश जोशी, दीप जोशी, ओ.पी. अग्निहोत्री, अजय उप्रेती, मोहन जोशी, रमाकांत पंत, मुन्ना अंसारी, शैलेन्द्र कुमार, संजीव शर्मा, सचिन गुप्ता, उमर अंसारी, एजाज अंसारी, सर्वेश कुमार गंगवार, मनोज कांडपाल, अनिल कुमार कनौजिया, पंकज दीक्षित, राहुल प्रजापति, भुवन रूपाली, मुकेश कुमार, गौरव गुप्ता, हरीश भट्ट, संजीव कुमार मीणा, दिनेश पांडे, जीवन गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *