लालकुआँ -मोटाहल्दू  गणतंत्र दिवस पर पूर्ण बन्दी के दौरान आबकारी विभाग का सख़्त प्रहार, अवैध शराब कारोबार पर दो बड़ी कार्रवाइयाँ रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

लालकुआँ -मोटाहल्दू  गणतंत्र दिवस पर पूर्ण बन्दी के दौरान आबकारी विभाग का सख़्त प्रहार, अवैध शराब कारोबार पर दो बड़ी कार्रवाइयाँ रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी।
दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आबकारी विभाग, हल्द्वानी द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त आबकारी अनुज्ञापनों की पूर्ण बन्दी सुनिश्चित करने हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच अभियान के दौरान रेलवे रोड, शमा होटल के निकट अभियुक्त कृष पुत्र पप्पू, निवासी टनकपुर रोड, वार्ड संख्या-4, राजपुरा को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से देशी एवं विदेशी शराब के कुल 119 पव्वे बरामद किए गए। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में रात्रि के समय मुखबिर खास की सूचना पर तिकोनिया क्षेत्र में विदेशी मदिरा दुकान के निकट एक अन्य व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अमन आर्या पुत्र गणेश राम, निवासी हिम्मतपुर, मोटाहल्दू, अर्जुनपुर (लालकुआँ) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से दो कट्टों में 62 पव्वे देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
दोनों मामलों में आबकारी विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि अवैध मदिरा बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कार्रवाई टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
धीरेन्द्र सिंह बिष्ट – आबकारी निरीक्षक, हल्द्वानी
कैलाश चन्द्र जोशी – उप-आबकारी निरीक्षक, हल्द्वानी
चन्द्रशेखर काण्डपाल – प्रधान आबकारी सिपाही
राहुल सिंह भोज – आबकारी सिपाही
अन्य कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *