लालकुआं नगर पंचायत में मनाया गया समान नागरिक संहिता दिवस  ,जनपद में प्रथम स्थान पर रहा लालकुआं इस अधिकारी को किया जायेगा सम्मानित

Spread the love

लालकुआं नगर पंचायत में मनाया गया समान नागरिक संहिता दिवस  ,जनपद में प्रथम स्थान पर रहा लालकुआं इस अधिकारी को किया जायेगा सम्मानित

लालकुआं। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के क्रियान्वयन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यालय नगर पंचायत लालकुआं के सभाकक्ष में समान नागरिक संहिता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित एसडीएम लालकुआं एवं समान नागरिक संहिता की नोडल अधिकारी रेखा कोहली ने कहा कि यूसीसी के पंजीकरण के क्षेत्र में नैनीताल जनपद में नगर पंचायत लालकुआं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इसे नगर पंचायत, कर्मचारियों एवं आम जनता के सहयोग का परिणाम बताया।
एसडीएम रेखा कोहली ने जानकारी दी कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यूसीसी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से इसके प्रति जागरूक रहने और पंजीकरण प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समान नागरिक संहिता को सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। संगोष्ठी में नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *