भाजपा लालकुआँ मण्डल के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा- मनोज मौर्या को मनोनीत किया नगर अध्यक्ष 

Spread the love

भाजपा लालकुआँ मण्डल के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा मनोज मौर्या को मनोनीत किया नगर अध्यक्ष
लालकुआँ।
भारतीय जनता पार्टी, जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति एवं समस्त जिला मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के पश्चात लालकुआँ मण्डल के विभिन्न मोर्चाओं के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।
घोषणा के अनुसार युवा मोर्चा की जिम्मेदारी  धीरज भट्ट, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी श्रीमती तारा पाण्डे, किसान मोर्चा की जिम्मेदारी  जयप्रकाश सिंह को सौंपी गई है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष  धर्मवीर मौर्या, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष  मनोज कुमार मौर्या तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जाहिद अली बनाए गए हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार मौर्या को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
मण्डल अध्यक्ष अरुण जोशी ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *