CM धामी की त्वरित कार्रवाई: गजेल्ड गांव को दहला रहे गुलदार का खात्मा

Spread the love

 

पौड़ी जनपद के गजेल्ड (गजल्ड) गांव में पिछले कई दिनों से आतंक मचा रहे नरभक्षी गुलदार को आखिरकार ढेर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्वरित, स्पष्ट और सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने विशेष शिकारियों की टीम को क्षेत्र में तैनात किया था।

ग्राम क्षेत्र में लगातार निगरानी, पगमार्क ट्रैकिंग और सघन सर्च ऑपरेशन के बाद बीती रात टीम को सफलता मिली। अभियान में शामिल शिकारियों और वनकर्मियों ने गुलदार को निशाने पर लेते हुए उसे मार गिराया, जिससे ग्रामीणों में राहत की लहर है।

मुख्यमंत्री धामी ने घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया था कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और शिकार विशेषज्ञों ने मिलकर समन्वयित रणनीति के तहत यह ऑपरेशन अंजाम दिया।

सरकार ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित क्षेत्र में आगे भी सतर्कता और गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।