हल्द्वानी -प्रिंट ओरा का उद्घाटन, महापौर गजराज बिष्ट ने फीता काटकर किया  शुभारंभ  

Spread the love

हल्द्वानी -प्रिंट ओरा का उद्घाटन, महापौर गजराज बिष्ट ने किया फीता काटकर  शुभारंभ

लालडांठ, हल्द्वानी में संगीतकार मनोज उप्रेती एवं राज रावत के नए प्रतिष्ठान “प्रिंट ओरा” का भव्य उद्घाटन  संम्पन्न  हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
उद्घाटन अवसर पर हिंदूवादी नेता विपिन पांडे सहित कई समाजसेवी, कलाकार और संगीत जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक मनोज उप्रेती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रिंट ओरा में सभी प्रकार की फोटो प्रिंटिंग, कपड़ा प्रिंटिंग और ग्लास प्रिंटिंग की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम में लोक गायक राकेश पनेरू, पवन सिंह कार्की, सुमित बिष्ट और दीप्ति जोशी ने अपने गीत-संगीत से समां बांध दिया। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन सुमित बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *