मौसम का मिजाज, 8 जिलों में बारिश की सम्भावना, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों के कुछ हिस्सों में बारिश
देहरादून।
उत्तराखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के आठ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपदों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।
तेज धूप से बढ़ी गर्मी, बदला पहनावा
बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था। तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था और कई क्षेत्रों में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना भी कम कर दिया है। मौसम के इस बदले पैटर्न ने विशेषज्ञों और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, जल संकट गहराया
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के कारण बारिश में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। इससे न केवल तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, बल्कि जल संकट भी गहराता जा रहा है।
हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बर्फबारी पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। पहले जहां मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते व्यापक बारिश होती थी, वहीं अब मौसम का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।
तापमान का हाल
देहरादून: अधिकतम तापमान 25.1°C (सामान्य से 4 डिग्री अधिक), न्यूनतम 8.5°C
पंतनगर: अधिकतम 26.0°C, न्यूनतम 5.6°C
मुक्तेश्वर: अधिकतम 15.9°C, न्यूनतम 2.0°C
हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड अभी भी बनी हुई है।
इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्ष की शुरुआत में ठंड अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

