दिल्ली की महिला से उत्तराखंड के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Spread the love

दिल्ली की महिला ने उत्तराखंड के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

दिल्ली निवासी एक महिला ने उत्तराखंड के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और घटना का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पूर्व वह रुड़की पिरान कलियर आई थी, जहां उसकी मुलाकात जौरासी निवासी एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने बातचीत के दौरान उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोशी की हालत में चली गई।
महिला का कहना है कि बेहोशी की अवस्था में आरोपी युवक उसे जौरासी स्थित अपने घर ले गया, जहां उसका एक अन्य साथी पहले से मौजूद था। आरोप है कि दोनों युवकों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे घटनाक्रम में पिरान कलियर की एक महिला की भी भूमिका रही, जिसने आरोपियों का साथ दिया। महिला का कहना है कि दुष्कर्म की घटना का अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया।
सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष व गहन जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *