(बड़ी खबर) – उत्तराखंड केदारनाथ धाम के कपाट इस दिन  सुबह 8 बजे खुलेंगे महाशिवरात्रि पर तय हुई तिथि — बाबा केदार के दर्शन 

Spread the love

केदारनाथ धाम के कपाट इस दिन  सुबह 8 बजे खुलेंगे
महाशिवरात्रि पर तय हुई तिथि — बाबा केदार के दर्शन

घोषणा के साथ तैयारियाँ तेज, केदारनाथ यात्रा 22 अप्रैल से शुरू
ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में घोषित हुई कपाट खुलने की तिथि
श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी — 22 अप्रैल से खुलेंगे केदारनाथ धाम के द्वार

विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। इस वर्ष 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में परंपरानुसार ज्योतिषीय गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। तिथि घोषित होते ही शासन-प्रशासन ने यात्रा तैयारियों को गति देते हुए केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने और सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
22 अप्रैल की सुबह से ही श्रद्धालु बाबा केदार के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मंदिर समिति ने इस वर्ष संभावित भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *