नैनीताल कोर्ट को आज फिर सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर  बम से उड़ाने की धमकी, जज की ईमेल पर आया सनसनीखेज संदेश 

Spread the love

नैनीताल कोर्ट को आज फिर सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर  बम से उड़ाने की धमकी, जज की ईमेल पर आया सनसनीखेज संदेश

 

नैनीताल कोर्ट को आज फिर सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर  बम से उड़ाने की धमकी, जज की ईमेल पर आया सनसनीखेज संदेश नैनीताल — जिले में अदालत को बम से उड़ाने की धमकी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार सुबह एक बार फिर जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा संदेश पहुंचने से हड़कंप मच गया। ईमेल में सुबह 11:15 बजे जज चैंबर के पास विस्फोट करने की चेतावनी दी गई और दोपहर की नमाज से पहले अदालत परिसर खाली करने को कहा गया है।
धमकी भरा मेल सुबह 7:11 बजे प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया है कि अदालत परिसर के महत्वपूर्ण स्थानों पर आरडीएक्स और आईईडी लगाए गए हैं। संदेश में यह भी लिखा गया है कि कुछ लोग जज कार्यालय के पास पहुंचकर रिमोट के जरिए विस्फोट करने की कोशिश करेंगे। यदि विस्फोट नहीं हुआ तो हमलावर खुद को इमारत के साथ उड़ाने की धमकी भी देते हैं।
मेल में सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देने जैसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है और अंत में कुछ संगठनों के नाम से जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बम निरोधक दस्ता सतर्क हो गया तथा अदालत परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।