जगदीश  होटल के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में भ्रूण बरामद, जांच शुरू — शहर में फैली सनसनी

Spread the love

जगदीश  होटल के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में भ्रूण बरामद, जांच शुरू — शहर में फैली सनसनी
हल्द्वानी। शहर के रेलवे बाजार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय हलचल मच गई जब जगदीश होटल के पीछे नाली किनारे एक भ्रूण मिलने की सूचना सामने आई। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र से जानकारी जुटाई जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण वहां कैसे पहुंचा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटाने और तथ्यों की पुष्टि करने में जुटी हुई है।