लालकुआ अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, लालकुआं का कृपाल सिंह 6 माह के लिए जिला बदर – दोहरी कार्रवाई में काठगोदाम से वारंटी गिरफ्तार

Spread the love

 

लालकुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में जनपद को अपराधमुक्त बनाने के लिए नैनीताल पुलिस आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लालकुआं क्षेत्र के एक आरोपी को गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
माननीय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा जारी आदेश के तहत थाना लालकुआं क्षेत्र के कृपाल सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह, निवासी जयपुर बीसा, हल्दुचौड़ (लालकुआं) को जनपद नैनीताल की सीमाओं से छह माह के लिए निष्कासित किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में उप निरीक्षक शंकर नयाल (प्रभारी चौकी हल्दुचौड़) ने 24 फरवरी 2026 को आदेश का अनुपालन कराते हुए आरोपी को जिला बदर किया। इस अवधि के दौरान बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
आपराधिक इतिहास
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में कुल 6 अभियोग दर्ज हैं—
FIR संख्या 132/2021 – धारा 60 आबकारी अधिनियम
FIR संख्या 227/2021 – धारा 60 आबकारी अधिनियम
FIR संख्या 364/2021 – धारा 60 आबकारी अधिनियम
FIR संख्या 171/2022 – धारा 60 आबकारी अधिनियम
FIR संख्या 16/2022 – धारा 110G सीआरपीसी
FIR संख्या 197/2023 – धारा 60 आबकारी अधिनियम
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी, काठगोदाम से एक गिरफ्तार
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 24 फरवरी 2026 को एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी गौरव उर्फ गौरैया पुत्र स्व. गुसाई सिंह, निवासी ब्यूरा टांगर, काठगोदाम है। उसे फौजदारी वाद संख्या 7243/20, धारा 452/324/504 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम
उप निरीक्षक दिलीप कुमार, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम
कांस्टेबल करतार सिंह
कांस्टेबल मनीष राणा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *