बड़ी खबर -यूओयू विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत: पुनः पंजीकरण की तारीख अब 26 दिसंबर तक

Spread the love

बड़ी खबर -यूओयू विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत: पुनः पंजीकरण की तारीख अब 26 दिसंबर तक

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए Re-Registration (Back) भरने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है।

विश्वविद्यालय के अनुसार सत्र 2026 से पुनः पंजीकरण की व्यवस्था समाप्त हो रही है। इस महत्वपूर्ण परिवर्तन को देखते हुए कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के अनुमोदन के बाद यह बड़ा निर्णय लिया गया है, ताकि कोई भी छात्र अवसर से वंचित न रह जाए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि—

यह सभी शिक्षार्थियों के लिए अंतिम अवसर है।

जो छात्र अभी तक पुनः पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, वे निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।