देर रात शराब के नशे में हंगामा, शांति भंग करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज ,लालकुआं पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Spread the love

लालकुआं। कोतवाली लालकुआं क्षेत्र के अंतर्गत चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने देर रात शराब के नशे में आपस में विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार  देर रात ग्राम खड़कपुर स्थित काली मंदिर के पास दो पक्षों के बीच शराब के नशे में विवाद की सूचना 112 नंबर पर मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर दोनों पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा करते मिले। पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुए और विवाद बढ़ता देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने विजय कुमार (24), अमित कुमार (33), कृष्णा आर्या (33), विजय आर्या (34) और प्रकाश राम (34), निवासी खड़कपुर हल्दूचौड़ को शांति भंग करने के आरोप में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी, कांस्टेबल उमेश गिरी, मनीष कुमार और कबीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *