CBSE 12वीं में हर्षिता मिश्रा का शानदार प्रदर्शन, मुख्य विषयों में 88.2% और बेस्ट फाइव में 93.6% अंक हासिल
लालकुआं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 12) के घोषित परिणामों में एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल, छात्रा हर्षिता मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परिवार व विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षिता ने मुख्य पांच विषयों में कुल 441 अंक प्राप्त कर 88.2 प्रतिशत हासिल किए, जबकि “बेस्ट फाइव” नियम के अनुसार अतिरिक्त विषय योगा को शामिल करने पर उनका प्रतिशत बढ़कर 93.6 प्रतिशत पहुंच गया।
हर्षिता को अंग्रेजी में 95, हिंदी में 94, फिजिक्स में 70, केमिस्ट्री में 86 और बायोलॉजी में 96 अंक प्राप्त हुए। वहीं अतिरिक्त विषय योगा में शानदार 97 अंक हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का विशेष परिचय दिया। विषयवार प्रदर्शन में बायोलॉजी, योगा और अंग्रेजी में बेहतरीन अंक उनकी मेहनत और लगन को दर्शाते हैं।
छात्रा की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। माता गीतिका मिश्रा और पिता पूरन चंद्र मिश्रा ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए इसे कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। विद्यालय प्रबंधन ने भी हर्षिता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
हर्षिता मिश्रा की इस सफलता ने यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। क्षेत्रवासियों ने भी इस शानदार सफलता पर हर्षिता और उनके परिवार को बधाई दी है। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में यातायात प्रभारी पूरन चंद्र मिश्रा को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा , सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा , वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी , समेत दुग्ध संघ अधिकारी व कर्मचारीगण ने भी शुभकामनाएं व बधाई दी ।

