राम मंदिर व बद्रीनाथ धाम में चोरी के विरोध में लालकुआं कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन 

Spread the love

लालकुआं। अयोध्या राम मंदिर व बद्रीनाथ धाम में हुई चोरी की घटना के विरोध में  नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर सरकार  पर आरोप लगाया।

काग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों की भावनाओं के साथ धोखा किया है।” कार्यकर्ताओं ने चंदा हमारा, मौज तुम्हारी नहीं चलेगी भक्तों की मेहनत की कमाई भाजपा नेताओं की तिजोरी में हिसाब दो जवाब दो जैसे नारे लगाते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

इस दौरान राजेंद्र खनवाल , हरेन्द्र बोरा , बीना  जोशी , रवि शंकर तिवारी , कमलेश यादव , खीमानंद दुमका , गोपाल बत्रा , हेमंत पांडे , योगेश उपाध्याय, राजकुमार शर्मा , अमित शर्मा , मीना रावत , हाजी अय्यूब  अली , जमीर खान , शहीद अहमद समेत  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *