उत्तराखंड शासन ने I P S अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले 15 अधिकारियों के पद बदले

Spread the love

Óउत्तराखंड शासन ने IPS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए, 10 अधिकारियों के पद बदलेउत्तराखंड शासन ने I P S अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले 15 अधिकारियों के पद बदलेउत्तराखंड शासन ने I P S अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले 15 अधिकारियों के पद बदले

देहरादून। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के व्यापक स्थानांतरण और तैनाती आदेश जारी किए हैं। शासन ने इन्हें जनहित व कार्यहित में तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश संख्या 1580/XX-1-2025-2(4)2002टी.सी. के अनुसार कुल 15 IPS अधिकारियों के महत्वपूर्ण पदों में बदलाव किया गया है।

जारी सूची के मुताबिक पुलिस मुख्यालय, CID, कारागार, PAC, फायर सर्विस, SDRF और GRP जैसे अहम विभागों में फेरबदल किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि कौन अधिकारी अपने वर्तमान पद से अवमुक्त होकर किस नये पद का दायित्व संभालेंगे, इसकी विस्तृत सूची आदेश के साथ संलग्न जारी की गई है।

इन तबादलों को राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।