ब्रेकिंग न्यूज- विधान सभा क्षेत्र में दीदी-बेणी उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, बहनों ने दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी ,देहरादून से पहुँची मंत्री नेहा जोशी

Spread the love
लालकुआं। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी की ओर से आयोजित ‘दीदी-बेणी उत्सव’ कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री नेहा जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में बहनों ने दीपेंद्र कोश्यारी का तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांधी और भाई-बहन के प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के पर्व को आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर दीपेंद्र कोश्यारी ने मातृशक्ति को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की महिला मोर्चा अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बहनों ने राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में भाईचारे, सामाजिक समरसता और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया।
दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच अटूट स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहनों का सम्मान और सुरक्षा पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का संचालन तारा पांडे एवं कंचन भट्ट ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष तारा पांडे, विजय रोहित दुर्गापाल, नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, अरुण जोशी, महामंत्री राजकुमार सेतिया, बॉबी सम्भल, संजय अरोरा, अरुण प्रकाश, राजलक्ष्मी पंडित, ममता चौहान, आनन्दी बिष्ट , रोहन चौधरी सहित चारों मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *