एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही
बनभूलपुरा पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
नैनीताल जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी० द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक एवं नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.01.2025 को गौला पार्किंग, रेलवे पटरी के नीचे, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से एक युवक को अवैध नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 04/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना मुखानी में निम्न अभियोग पंजीकृत हैं—
अभियोग संख्या 342/21 – एनडीपीएस एक्ट
अभियोग संख्या 174/22 – चोरी
गिरफ्तार अभियुक्त
अभिषेक आर्या पुत्र हिमांशु आर्या
निवासी— नारायण नगर, कुसुमखेड़ा,
निवर राजकीय इंटर कॉलेज,
थाना मुखानी, जनपद नैनीताल
बरामदगी
कुल 26 अदद नशीले इंजेक्शन, जिनमें—
Pheniramine Maleate Injection (Avil) 10 ML – 12 अदद
Buprenorphine Injection – 14 अदद
गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 मोनी टम्टा
कानि0 सुनील कुमार
कानि0 महबूब अली
कानि0 लक्ष्मण राम
