लालकुआ मंडप में शादी से मुकरा दूल्हा, प्रकरण अब दोनों परिवारों के बीच हुआ लिखित समझौता ,बिंदुखत्ता के चर्चित शादी प्रकरण में आज आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण

Spread the love

 लालकुआ मंडप में शादी से मुकरा दूल्हा, प्रकरण अब दोनों परिवारों के बीच हुआ लिखित समझौता ,बिंदुखत्ता के चर्चित शादी प्रकरण में आज आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण

 

लालकुआं। बिंदुखत्ता में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के विवाह से इनकार करने के चर्चित मामले में शनिवार को नया घटनाक्रम सामने आया। विवाह समारोह के बीच पैदा हुए विवाद का आखिरकार दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समाधान कर लिया। शनिवार, 21 नवंबर 2026 को दोनों पक्षों की मौजूदगी में लिखित समझौतानामा तैयार किया गया, जिसके बाद प्रकरण का पटाक्षेप हो गया।

 

गौरतलब है कि बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक युवती की शादी के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया था, जब विवाह की रस्मों के बीच दूल्हे ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया था। समारोह में दोनों परिवारों के रिश्तेदार और परिचित मौजूद थे। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रस्में आगे बढ़ रही थीं, लेकिन दूल्हे के अचानक लिए गए फैसले से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते खुशियों का माहौल मायूसी में बदल गया और विवाह संपन्न नहीं हो सका।

 

इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। शादी टूटने से जुड़े मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चाएं तेज हो गई थीं। वहीं, दोनों परिवारों के बीच मामले को सुलझाने के लिए बातचीत का सिलसिला जारी रहा।

 

आखिरकार 21 नवंबर को दोनों पक्ष एक सहमति पर पहुंचे और लिखित समझौतानामा तैयार कर प्रकरण को समाप्त करने का निर्णय लिया। समझौते में आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण करने तथा भविष्य में इस मामले को लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं रखने की बात शामिल की गई है।

 

इस तरह शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद अब दोनों पक्षों की सहमति के बाद समाप्त हो गया है। लंबे समय से चर्चा में रहे इस प्रकरण में हुए लिखित समझौते के बाद मामले को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement