उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के स्पष्ट विज़न— “सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना और डेमोग्राफी चेंज पर कठोर कार्रवाई”— को धरातल पर उतारते हुए नैनीताल पुलिस ने आज बड़ा ऑपरेशन अंजाम दिया।
📍 रामनगर के पुछड़ी क्षेत्र में तड़के चला हाई-इंटेंसिटी अभियान
07.12.2025 की सुबह, रिज़र्व फॉरेस्ट भूमि पर किए गए चिन्हित अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नैनीताल पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम भारी सुरक्षा बल और JCB मशीनों के साथ मौके पर पहुँची।
✔️ सभी अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस जारी किया गया था
✔️ तड़के शुरू हुई कार्रवाई में कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया
✔️ टीम ने पूरे क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर दिया
👮♂️ क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पुछड़ी क्षेत्र में अभी भी पुलिस बल की तैनाती जारी है।
💻 सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
नैनीताल पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा—
⚠️ भड़काऊ पोस्ट
⚠️ सरकारी कार्रवाई पर अनर्गल टिप्पणी
⚠️ या मौके पर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश
—इन सब पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🏛️ सरकार की सख्त प्रतिबद्धता
उत्तराखंड सरकार ने दोहराया कि राजकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डेमोग्राफी चेंज से जुड़े संवेदनशील मामलों पर निर्णायक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
👤 SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश
“सरकारी भूमि पर कब्ज़ा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सीधी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

